Friday, March 13, 2026
No menu items!
More

    पालघर में बजरंग दल कार्यकर्ता मुकेश दुबे और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, बेटे को आई गंभीर चोट

    पालघर : पालघर में बजरंग दल के कार्यकर्ता मुकेश दुबे और उनके बेटे पर 10 से 12 युवकों के एक झुंड द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में मुकेश दुबे के बेटे आदित्य दुबे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल आदित्य को उपचार के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।

    यह घटना पालघर के घोलविरा नाका इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पालघर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मुकेश दुबे अपने बेटे आदित्य दुबे के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए युवकों के एक समूह के साथ अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया।

    सूत्रों के मुताबिक, हमले में शामिल युवकों में रिजवान नाम के एक युवक की पहचान हुई है, जो कथित रूप से मनोर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular