पालघर : सोनोपंत दांडेकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, बौद्ध दर्शन तथा विपश्यना ध्यान पद्धति से परिचित कराने के लिए बोरीवली स्थित ग्लोबल विपश्यना पैगोडा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया । सोनोपंत दांडेकर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बोरीवली स्थित ग्लोबल विपश्यना पैगोडा का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. संगीता ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, बौद्ध दर्शन तथा विपश्यना ध्यान पद्धति से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पैगोडा की भव्य वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और ध्यान के सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की। शांत वातावरण में मौन साधना के अनुभव से विद्यार्थियों को मानसिक शांति, आत्मचिंतन और अनुशासन का महत्व समझ में आया। विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक भ्रमण को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों की आवश्यकता व्यक्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ किरण सावे सर के मार्गदर्शन में शैक्षणिक यात्रा सफल रूप से संपन्न हुई I

