Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    तमिलनाडु में द्रमुक से गठबंधन कर 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा, कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक के साथ गठबंधन कर 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खड़गे ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस का द्रमुक के साथ गठबंधन हो गया है। द्रमुक कांग्रेस को 10 सीटें देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता मुकुल वासनिक और केसी वेणुगोपाल को गठबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अन्य पार्टियों के साथ भी गठबंधन पर बातचीत चल रही है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं।

    उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। खड़गे ने तृणमूल के साथ गठबंधन नहीं होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि द्रमुक के साथ गठबंधन हो गया है, आगे भी हम अन्य पार्टियों से गठबंधन के लिए तैयार हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular