Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन

    नई दिल्ली। बीते दिन मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन से अभी कोई उभरा भी नहीं था कि देश को फिर से बड़ा झटका मिला। जैसे ही आवाज की दुनिया के फनकार और मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी के निधन की खबर आई, तो हर कोई सन्न रह गया।

    किसी को यकीन नहीं हुआ कि दो दिन में ही फिल्म और रेडियो इंडस्ट्री को दो बड़े झटके मिले हैं। अचानक से यूं अमीन का साथ छोड़ जाना, जिस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है और सब अमीन के निधन पर शोक जाहिर कर रहे है। सोशल मीडिया पर हर कोई अमीन को श्रद्धांजलि दे रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

    खबर अपडेट की जा रही है

    RELATED ARTICLES

    Most Popular