Saturday, June 14, 2025
No menu items!
More

    पालघर में स्काउट गाइड के छात्रों ने चलाया निर्मल स्वच्छता अभियान, गणपति विसर्जन के बाद सडकों पर फैले कूड़े ,कचरे को किया साफ

    पालघर : पालघर में आर्यन हायस्कूल के स्काउट गाइड के छात्रों  नें शुक्रवार को निर्मल स्वच्छता अभियान चलाते हुए गणपति विसर्जन के बाद सडकों पर फैले कूड़े ,कचरे को साफ किया| कई वर्षो से स्काउट गाइड के छात्र , छात्राएं और उनके स्काउट अध्यापक निलेश भोईर , स्काउट गाइड कॅप्टन प्रज्ञा ठाकूर गणपति विसर्जन के बाद निर्मल स्वच्छता अभियान चलाकर गणपति विसर्जन के बाद फैले कूड़े ,कचरे को साफ करते है |

    विडियो…

    वही स्काउट अध्यापक निलेश भोईर ने कहा गणपति विसर्जन के दौरान सभी भक्तों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रहना चाहिए | और अपने शहर ,गांव को साफ सुथरा रखना चाहिए | क्योंकि गणपति विसर्जन के बाद कूड़ा ,कचरा फैलने की भयावह तस्वीरें सामने आती है , यह बहुत दुःख की बात है | इस अवसर पर पालघर के तहसीलदार रमेश शेंडगे ,मंडळ अधिकारी वसावे, पालघर नगर परिषद के स्वास्थ्य सभापती व नगर सेवक तुषार भानुशाली, पूर्व नगरसेवक प्रितम राऊत, प्रमोद पाटील समेत बड़ी संख्या में छात्र , छात्राएं और  अन्य मान्यवर उपस्थित थे |

    RELATED ARTICLES

    Most Popular