पालघर जिले की वाडा पुलिस ने मामला किया दर्ज
पालघर : यह है मुंबई से सटे पालघर जिले के वाडा का आडियल कॉलेज , इस कॉलेज में उस समय हडकंप गया जब इस कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय एक हिन्दू छात्रा ने कहा कि उससे जबरदस्ती नमाज पढवाया गया। यह मामला सामने आते ही हडकंप मच गया और कुछ समय के लिए माहौल तनाव पूर्ण हो गया । इसे लेकर छात्रा ने वाड़ा पुलिस स्टेशन में जबरदस्ती नमाज पढ़वाने का मामला दर्ज करवाया है । यह लड़की नाशिक की रहने वाली है और वाडा के इस कॉलेज में लड़कियों के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही है ।
वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वाडा पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है । इस मामले को लेकर वाड़ा पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय केंद्रे ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला एक लड़की द्वारा पांच जनवरी को दर्ज करवाया गया है । पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना की रात में जब वह छठवें मंजिल से वाटर फिलटर के पास पानी लेने बाहर गयी थी ,उस वक्त चेहरे पर सफ़ेद कपड़ा बाधें पांचवे मंजिल पर रास्ते में खड़ी लड़की ने मेरा रास्ता रोक कर जबरदस्ती नमाज पढ़ने को कहा । दर्ज शिकायत के मुताबिक जब लड़की ने कहा कि उसे नमाज पढ़ना नही आता है तो चेहरें पर कपड़ा बांधे खड़ी दूसरी लड़की जमीन पर घुटने के बल बैठ कर कुछ बोलते हुए दोनों हाथ जोड़ कर आगे बढाया उसके बाद हाथ को चेहरें पर लगाया । फिर पीड़ित छात्रा कहा ऐसा करो , उसने कहा कि उसे ऐसा करना नहीं आता है , ऐसा करने से जब पीड़ित छात्रा ने इंकार कर दिया, तो उसने कहा की तुमको ऐसा करना ही पड़ेगा और फिर पीड़ित लड़की से जबरदस्ती नमाज पढवाया । जब पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत कॉलेज से की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई । जिसके बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज करवाया है, और अब पुलिस इस मामलें कि जांच कर रही है। अब पुलिस की जांच के बाद ही सही पता चल पायेगा कि आखिर यह पुरा मामला क्या , वह कौन लड़की थी जिसने इस छात्रा से जबरदस्ती नमाज पढवाया और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।
वही इस मामले को लेकर बजरंग दल के लोगो ने कहा की इसे मामले को लेकर बजरंगदल ने कड़ी कार्रवाई की मांग किया है , अगर कार्रवाई नही हुई तो बजरंग अपने तरीके से आन्दोलन करेगा ।

