पालघर : जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में 17 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष शैलेश राऊत के रूप में हुई है, जो बोईसर स्थित थीम कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और पालघर के शिरगांव का निवासी था। हालांकि की यह हादसा कैसे हुवा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को यह युवक पालघर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 2 के पास रेल पटरीयों पर गिरा हुआ पड़ा था। जब किसी व्यक्ति ने देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दिया । जब तक जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । वही इस घटना को लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना कैसे हुई यह पता नही चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
वही मृतक छात्र के परिजनों ने इस घटना की जांच की मांग की उनका कहना युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

