Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
More

    पालघर में भाजपा ने सभी नगरपरिषद में चुना अपना गट नेता प्रमुख

    पालघर : पालघर जिले के तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत में हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को भाजपा ने सभी जगह अपना गट नेता प्रमुख (ग्रुप लीडर ) चुना। जिसमें पालघर नगर परिषद में नगर सेवक भवानंद संखे को,डहाणू नगर परिषद में नगरसेवक जगदीश राजपूत को , जव्हार में नगरसेवक कुणाल उदवंत और वाडा नगर पंचायत में नगरसेवक रामचंद्र भोईर को भाजपा का गट नेता प्रमुख चुना गया है । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि सभी गट नेता प्रमुख की जबाबदारी बहुत है । उन्हें अपने अपने नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनकर आये सभी नगर सेवकों को संभाल कर एक साथ लेकर चलाना होगा । इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र के विकास कामों के साथ भाजपा पार्टी को मजबूत करने का भी काम करना होगा ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular