Monday, March 30, 2026
No menu items!
More

    पालघर सोनोपंत दांडेकर कॉलेज में रोटरी क्लब द्वारा प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

    पालघर: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को उचित अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक संस्थाओं का प्रमुख दायित्व है। इसी कड़ी में पालघर क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक भागीदारी और सफलता प्राप्त हो, इस उद्देश्य से पालघर सोनोपंत दांडेकर कॉलेज में यह अत्याधुनिक प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे एयरपोर्ट और रोटरी क्लब ऑफ पालघर के संयुक्त प्रयास से लगभग 70 लाख रुपये की लागत से यह केंद्र स्थापित किया गया है।

     वही नवस्थापित “रोटरी कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर” को  लेकर  रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे एयरपोर्ट की अध्यक्षा प्रग्ना मेहता ने कहा कि करीब 1600 वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस वातानुकूलित केंद्र में विद्यार्थियों के लिए 50 कंप्यूटर, झेरॉक्स मशीन, सुसज्जित पुस्तकालय तथा अलग-अलग कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जबकि रोटरी क्लब ऑफ पालघर के अध्यक्ष संजय महाजन ने इस परियोजना को अपने सपनों का प्रकल्प बताते हुए संतोष व्यक्त किया और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे ने रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। इस परियोजना के प्रमुख और रोटरी डिस्ट्रिक्ट के चीफ कोऑर्डिनेटर भगवान पाटील ने बताया कि पालघर जिले में रोटरी द्वारा कई शैक्षणिक उपक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    वही कॉलेज के अध्यक्ष सीए सचिन कोरे ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि शिक्षा के लिए प्राप्त आर्थिक सहायता का सदुपयोग किया जाएगा। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए साई सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, प्रग्ना मेहता एंड फैमिली, इन्फ्लक्स हेल्थ टेक लिमिटेड, आक्री ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, गुफिक ग्रुप, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे एयरपोर्ट क्रिकेट टीम, सुमंत नाइक एंड फैमिली, जष्मा इंजीनियरिंग एलएलपी, साची भाटिया और मालविका पॉल सहित कई उद्योग समूहों ने उदार आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

     इस अवसर पर सुकेतू जरीवाला, नीता भाटिया, महेश कोठारी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अमित पाटील, असिस्टेंट गवर्नर प्रशांत पाटील, रोटरी क्लब ऑफ उमरोली के अध्यक्ष सागर घरत, डॉ. मुनीर चांदनीवाला, सोनोपंत शिक्षण मंडली के उपाध्यक्ष सुधीर दांडेकर, कोषाध्यक्ष मंगेश पंडित, सचिव सुधीर कुलकर्णी, अनिल पाटील सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular