Thursday, September 4, 2025
No menu items!
More

    पालघर रोटरैक्ट क्लब की 13वीं अध्यक्ष बनीं कु. गर्गी कल्पेश पाटिल

    पालघर : पालघर में रोटरैक्ट क्लब का 13वां स्थापना समारोह बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। और इस अवसर पर औपचारिक कॉलर एक्सचेंज कार्यक्रम में रोटरैक्टर गर्गी कल्पेश पाटिल को पालघर रोटरैक्ट क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

    इस नियुक्ति के बाद अन्य मान्यवरों के साथ अपने विचार प्रगट करते हुए रोटरैक्टर गर्गी कल्पेश पाटिल ने क्लब के लिए अपना प्रेरणादायी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी सदस्यों को उत्साह और निष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। क्लब का वार्षिक विषय “Elevate” है, जिस पर उन्होंने विशेष जोर दिया। इसका अर्थ है सेवा और नेतृत्व के माध्यम से व्यक्ति और समाज को ऊंचाई पर ले जाना।

    इस अवसर जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (DRR) रोट. यशवर्धन चौहान, ज़ोन रोटरैक्ट प्रतिनिधि (ZRR) रोट. आयुष भटनागर और रोट. प्रतमेश राउत, रोट. आमिर शेख , रोटरी अध्यक्ष संजय महाजन , इनरव्हील अध्यक्षा विनीता पाटिल समेत क्लब के अन्य मान्यवर और सदस्य उपस्थिति थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular