Saturday, March 14, 2026
No menu items!
More

    पालघर रेलवे में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

    पालघर : पालघर शहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई युवको की मौत के बाद मृतकों की पहचान 23 वर्षीय स्वप्निल शैलेश पालांडे, 23 वर्षीय कुणाल कुमार दुबला और 28 वर्षीय अफरोज खलील शेख के रूप में हुई है। यह हादसा पालघर पूर्व के जूना पालघर स्थित जैन मंदिर के पास हुआ। तीनों युवक पालघर पूर्व के वीरेंद्र नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

    वही इस घटना के बाद मृतक युवकों के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे और युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि पुलिस के डर से युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

    पालघर – कमल ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए ‘जेंट्स ग्रुप ऑफ पालघर’ के अध्यक्ष

    RELATED ARTICLES

    Most Popular