Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    MP : हरदा में पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके में 50 से ज्यादा घरों में लगी आग

    हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। शहर के मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है।

    हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के चलते कई लोगों की जान खतरे में आ गई है और मौत का आकंड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

    एक के बाद एक हुए कई धमाके

    बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक के बाद एक 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

    भूकंप जैसे धमाके के साथ कई किमी तक फैला बारूद

    अवैध रूप से हजारों क्विंटल बारुद से दस किलोमीटर तक धमाका हुआ। हजारों परिवार सड़क पर आ गए। शहर में दहशत का मौहाल बना हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular