Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
More

    बीएमसी गार्डन में पानी की टंकी में गिरने से दो बच्चों की मौत

    मुंबई। माटुंगा में जोसेफ हाई स्कूल के पीछे महर्षि कर्वे गार्डन में स्थित पानी की टंकी में गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से माटुंगा में मुंबई नगर निगम के प्रति रोष फैल गया है। माटुंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    दोनों बच्चे करण (4 साल) और अंकुश (6 साल) रविवार को बीएमसी के माटुंगा स्थित महर्षि कर्वे मैदान में खेलने गए थे, लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट माटुंगा पुलिस स्टेशन में दी थी। सोमवार को सुबह गार्डेन की पानी की टंकी में दोनों बच्चों के शव मिले। बताया जा रहा है कि महर्षि कर्वे उद्यान में पानी की टंकी पतली प्लास्टिक से ढकी हुई थी। इसलिए पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular