Sunday, March 22, 2026
No menu items!
More

    कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के पास, पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी होने से ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वाबजूद इसके तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंड क्रूड 1.64 डॉलर यानी 2.00 फीसदी की बढ़त के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.71 डॉलर यानी 2.18 फीसदी की उछाल के साथ 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular