Friday, June 13, 2025
No menu items!
More

    23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के 75 प्रतिनिधि आए भारत, चुनाव प्रणाली की बारीकियां जानेंगे

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में शुरू हो चुके हैं। भाजपा इस चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि दुनियाभर के 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) से जुड़े 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं। यह लोग चुनाव प्रणाली की बारीकियों को जानेंगे।

    चुनाव आयोग ने बताया कि भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया जैसे 23 देशों के विभिन्न ईएमबी और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधि भारत आए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular