Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    नक्सलियों का खात्मा करने मुकाबला करेंगी अदा शर्मा, ‘बस्तर’ फिल्म ट्रेलर रिलीज

    मुबंई। 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ब्लॉकबस्टर रही। छोटे बजट की फिल्म ने 288 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थी। अब ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स और अदा शर्मा अगली फिल्म लेकर हाजिर हैं। मंगलवार को फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। एक्ट्रेस ने आईपीएस नीरजा माधवन का रोल निभाया है। वह नक्सलियों को खत्म करने के लिए मोर्चा संभालती हैं, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    गांव में नक्सलियों का आतंक
    ट्रेलर में दिखाया जाता है कि नक्सलियों के हमले में 76 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जाते हैं। गांव में जो लोग भारत का तिरंगा झंडा फहलाते हैं उन्हें बेहद क्रूर तरीके से मार डाला जाता है। कुछ लोगों को बीच सड़क पर फांसी पर लटका दिया जाता है। पूरा गांव नक्सलियों के निशाने पर होता है। ट्रेलर में भारतीय माओवादियों को तीसरा सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन बताया जाता है।

    मुकाबला करेंगी अदा शर्मा
    दावा किया जाता है कि पाकिस्तान के साथ युद्ध में उतने सैनिक नहीं शहीद हुए जितने नक्सलियों ने जवानों की हत्या की। आईपीएस नीरजा माधवन माओवादियों को खत्म करने का बीड़ा उठाती हैं। ट्रेलर के कई सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। गांव के बच्चों तक को इस हिंसा का शिकार होना पड़ता है।

    कब रिलीज होगी फिल्म
    फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन कंपनी सनशाइन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। दोनों ने इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’ बनाई थी। ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular