Thursday, May 21, 2026
No menu items!
More

    पालघर में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत

    पालघर : शनिवार को पालघर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमुल विश्वनाथ नार्वेकर के रूप में हुई है, जो टेंभोडे स्थित नेस्ट बिल्डिंग के निवासी थे।

    यह दुर्घटना पालघर पूर्व के घोलविरा इलाके में सेंट जॉन कॉलेज के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नार्वेकर अपनी बेटी को लेने जा रहे थे, जो सेंट जॉन कॉलेज में प्रोफेसर है। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टैम्पो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि घटना के बाद भाग रहे टेम्पो चालक को वहा मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।
    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular