Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
More

    पालघर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत , बढ़ते हादसों से लोगों में चिंता

       

    पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान मालिक के रूप में हुई है, जो टेंभोडे स्थित खोजा कालोनी का निवासी था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। बताया जा रहा है कि  अरमान मूल रूप से मुंबई का निवासी था, लेकिन करीब पांच साल पहले उनका परिवार पालघर में आकर बस गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अरमान मोटरसाइकिल से पालघर की ओर से घर जा रहा था। इसी दौरान टेंभोड़े रोड पर गणेश कुंड के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में स्कूटी पर सवार दंपति भी घायल हो गया जिनका इलाज जारी है।

    बढ़ते हादसों से लोगों में चिंता

    पालघर में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। वही स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वही पालघर पुलिस स्टेशन के एएसआई प्रकाश पाटिल  इस घटना की जांच कर रहे है ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular