Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    Weather Today: दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक खुशनुमा मौसम, इन राज्यों में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

     

    Weather Forecast: दिल्ली में कल बरसेंगे बादल, बढ़ जाएगी ठंड! अगले 24 घंटे  के मौसम पर जानिए IMD का क्या है अलर्ट - IMD Weather Forecast Delhi Mausam  Light Rain or Drizzle

    नई दिल्‍ली । उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। जिससे मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 3 मार्च को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, देश के पहाड़ी राज्यों में 3 से 4 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

    देश की मौसमी गतिविधियां

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।
    वहीं प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण को अब पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1।5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

    कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

    इसके अलावा उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर है। वहीं 5 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर आ सकता है।

    दिल्ली का मौसम

    दिल्ली में 3 मार्च को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 4 मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    देश के मौसम का हाल

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है और उसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। वहीं 3 मार्च को उत्तरी और पूर्वी पंजाब, पूर्वी हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है। 4 मार्च से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

    कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

    इसके अलावा पूर्वी और दक्षिणपूर्व राजस्थान, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular