Sunday, March 22, 2026
No menu items!
More

    सोनोपंत दांडेकर कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस और सफाई कर्मियों की कलाई पर बांधी राखी

    पालघर : सोनोपंत दांडेकर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के छात्राओं ने महाराष्ट्र पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे पुलिस और  कॉलेज के सफाई कर्मचारीयो की कलाई पर राखी बांध कर राखी पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया |

    छात्राओं का कहना है की यह सभी लोग हमेशा अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते है | पुलिस के जवान नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं | इस लिए वे अपने घर पर समय नहीं बिता सकते, त्यौहार नहीं मना सकते। इसे देखते हुए हम सभी ने उनकी कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया |

    वही छत्राओं की इस सराहनीय पहल का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे, उप प्राचार्य प्रो. तानाजी पोल, उप प्राचार्य प्रा. महेश देशमुख, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुंधति बर्डे, डॉ. संगीता ठाकुर, डॉ. प्रकाश घरत, प्रा. राजू तांडेल सराहना की एवं स्वयंसेवक विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular