Sunday, March 22, 2026
No menu items!
More

    पुलिस ने ट्रक में लदे करोड़ो का गैर कानूनी शराब किया जप्त

    पालघर : पालघर क्राइमब्रांच पुलिस निरीक्षक अनिल विभूते और उनकी टीम ने तलासरी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैर कानूनी शराब से लदा एक ट्रक ( UP 68 T 6645 ) जप्त किया है । यह ट्रक गुजरात की तरफ से मुंबई की तरफ जा रहा था । पकड़े गए शराब की कीमत बाजार में करोड़ो रूपये से ज्यादा की बतायी जा रही है ।

    पुलिस के मुताबिक तलासरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गैर कानूनी शराब जाने वाला है । मिली सूचना के निशानदेही के आधार पर जब पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर तलासी लिया तो पुलिस के होश उड़ गए ,ट्रक में गैर कानूनी तरीके से करोड़ो को शराब भरे हुए थे । तलासरी पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब से भरे ट्रक को जप्त कर लिया है । जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक फरार हो गया । पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि यह शराब कहा से लाई जा रही थी और कहा जा रही थी ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular