Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
More

    पालघर नगर परिषद चुनाव में उबाठा को मिले अच्छे और सच्चे वोट

    पालघर : पालघर नगर परिषद चुनाव में अगर सबसे ज्यादा कठिन दौर से गुजरी पार्टी होगी तो वह है उबाठा यानी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे | चुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशियों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली | केवल तीन प्रत्याशी राधा जीतेन्द्र पमाले ,राहुल पाटिल और आरिफ कलाडिया ही नगरसेवक पद का चुनाव जीत पाए |

    वही इस चुनाव को लेकर उबाठा के पालघर तालुका अध्यक्ष जीतेन्द्र पमाले का कहना है की इस बार चुनाव में दूसरी पार्टियों ने किस तरह चुनाव लड़ा यह सब ने देखा | इसके पहले इस तरह का चुनाव कभी नही हुवा था | हमारी पार्टी के पास इतना फंड नहीं जिसका हम बाकी पार्टियों की तरह उपयोग कर सके | फंड की कमी के बावजूद हमारे जिला अध्यक्ष गिरीश राऊत और बाकी दुसरे पदाधिकारियों जो कड़ी मेहनत किया है | जिसके कारण हमारी पार्टी के प्रत्याशियों अच्छे और सच्चे वोट मिले है | आगे भी हम जनता के लिए काम करते रहेंगे |

    RELATED ARTICLES

    Most Popular