Sunday, December 7, 2025
No menu items!
More

    पालघर क्राईम ब्रांच पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर चोर काले को किया गिरफ्तार

    पालघर : पालघर क्राईम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटिल और उनकी टीम को सेंधमारी और चोरी करने वाले 58 वर्षीय नीलेश अंकुश काले नामक एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार करने में व एक सेंधमारी की घटना को सुलझाने में सफलता मिली है। यह आरोपी पेशे से सब्जी विक्रेता है और विरार पुर्व में स्थित भाटपाडा के दत्तराज चाल का रहने वाला है। इसके ऊपर पुणे, पिंपरी चिंचवड, सातारा , मुंबई समेत महाराष्ट्र में कुल 34 अपराध दर्ज है।

     पुलिस के मुताबिक पिछले महीने में शिकायतकर्ता मनोज अशोक कपाड़िया, उम्र 44, निवासी शेवंती अपार्टमेंट, पालघर, अपनी पत्नी के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। तभी एक अज्ञात चोर ने उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अलमारी, लॉकर में रखा करीब 92 हजार कीमत के गहने दिन दहाड़े लुट कर फरार हो गया था। दिन दहाड़े हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, एसपी यतिश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नरले ने सेंधमारी के अपराध को सुलझाने और आरोपी को पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटिल की अगुवाई में क्राईम ब्रांच पुलिस और पालघर पुलिस का एक संयुक्त टीम बनाया था। मुखबिरों से मिली गुप्त सुचना और तकनीकी जानकारी से इस हिस्ट्रीशीटर आरोपी की पहचान नीलेश अंकुश काले के रूप में हुई , जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया । पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पालघर के साथ वाडा में भी एक घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया है जिसके बाद उसके खिलाफ वाडा में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular