Sunday, June 15, 2025
No menu items!
More

    असम की जनता राहुल गांधी को चुनाव में देख लेगी, गिरफ्तारी पर बोले- सीएम हिमंत

    गुवाहाटी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा को लेकर असम में काफी बवाल मचा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यात्रा के जरिए पार्टी ने राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश की।

    गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह यात्रा क्या थी? इसकी टाइमिंग देखिए। उन्होंने असम में एक बड़ा सांप्रदायिक टकराव भड़काने की साजिश रची थी। इसकी एक झलक हमें गुवाहाटी में मिली थी।

    असम की जनता राहुल गांधी को चुनाव में देख लेगी: सीएम हिमंत

    उन्होंने आगे कहा,”राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा और राज्य में टकराव शुरू हो गया। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में कुछ भी अप्रिय नहीं होने दिया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि असम की जनता आपके अहंकार को आगामी लोकसभा चुनाव में देख लेगी।

    सीएम हिमंत ने आगे कहा,”मैं आज आपको यह वचन देता हूं – कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में असम में और भी कम सीटें मिलेंगी और हम उन्हें अच्छे अंतर से हराएंगे। मैं आज आपसे यह वादा करता हूं।”

    राहुल की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम हिमंत

    बता दें कि न्याय यात्रा के दौरान में अशांति पैदा करने को लेकर राहुल गांधी के अलावा, कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत ने कहा कि हम उन्हें (राहुल गांधी) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें पहले गिरफ्तार करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण हो जाएगा।

    सीएम हिमंत ने आगे कहा,”चुनाव तक हमें राहुल गांधी की जरूरत है। अब मामला दर्ज किया गया है, एसआईटी जांच करेगी और हमारे पास सबूत हैं। उनके उकसाने के बाद गुवाहाटी में एक बड़ी घटना हो सकती थी।” हम लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति नहीं करना चाहते क्योंकि हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।”

    RELATED ARTICLES

    Most Popular