Monday, June 16, 2025
No menu items!
More

    बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या , घर के पास छह लोगों ने उतारा मौत के घाट

    चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या कर दी गई। उनके घर के पास ही उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। बता दें कि चेन्नई के पेरांबूर में छह लोगों की अज्ञात भीड़ ने बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात सेम्बियम पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुई है।

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय के. आर्मस्ट्रॉन्ग की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular