Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
More

    मध्‍य प्रदेश: भोपाल में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या

    भोपाल। नजीराबाद ग्रामीण इलाके में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। घटना शुक्ला गांव की है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हमीदिया लाया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

    नजीराबाद टीआई हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शुक्ला गांव में मांगीलाल गुर्जर पूर्व सरपंच के परिवार से है। रंगलाल और जसमल वर्तमान सरपंच के परिवार से थे। मांगीलाल गुर्जर के एक रिश्तेदार ने रंगलाल और जसमल गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें बैरसिया के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से हमीदिया रेफर किया गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular