Monday, March 23, 2026
No menu items!
More

    मणिपुर पुलिस ने 224 लोगों को हिरासत में लिया

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में छापामारी की और तलाशी अभियान चलाया। अभियान में 224 लोगों को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस ने रविवार को बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 215 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 233 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

    संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 140 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular