Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
More

    चीनी को नेपाली नागरिकता मामले में सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

    नेपाल। सोने की तस्करी में गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों को नेपाली नागरिकता देने के आरोप में एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

    60 किलो सोने की तस्करी मामले में पुलिस हिरासत में रहे चीनी नागरिक दावा छिरिंग को नेपाली नागरिकता दिलाने के आरोप में वरिष्ठ सरकारी अधिकृत रामचन्द्र अर्याल को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने अर्याल को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। अर्याल इस समय बागमती प्रदेश सभा सचिवालय में कार्यरत हैं।

    ब्यूरो के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक काभ्रे जिला प्रशासन कार्यालय में प्रशासकीय अधिकृत के रूप में कार्यरत अर्याल पर दावा छिरिंग लामा को नेपाली नागरिकता दिलाने में गलत दस्तावेज प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार लामा कई सालों से नेपाल में सोने की तस्करी में संलग्न रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular