Tuesday, September 30, 2025
No menu items!
More

    शादी के बाद पहली बार पति जहीर इकबाल के साथ डिनर डेट पर गईं सोनाक्षी सिन्हा

    मुंबई। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। 23 जून को दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ एक पंजीकृत समारोह में शादी कर ली। इसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया और इसमें कई बॉलीवुड कलाकारों को बुलाया गया।

    शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी और जहीर अपने दोस्तों और परिवार के साथ डिनर डेट पर गए। बुधवार रात को ये कपल मुंबई के एक रेस्टोरेंट में गया था। इस बीच, पैपराजी ने नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियो खींचे। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस डिनर डेट के लिए दुल्हन सोनाक्षी ने स्लीक रेड ड्रेस पहनी थी। वहीं एक्ट्रेस ने हील्स, क्लच बैग और हेयरबन पहन कर इस लुक को पूरा किया जहीर ने सफेद डिजाइनर शर्ट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट में घुसते ही सोनाक्षी और जहीर ने गले मिलकर अपने रिश्तेदारों का स्वागत किया।

    जैसे ही सोनाक्षी और जहीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक नेटीजन ने कमेंट कर पूछा, ‘सोनाक्षी की मेहंदी दो दिन में लग गई?’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, मेहंदी चली गई।

    रविवार को सोनाक्षी ने अपने घर पर रजिस्टर्ड तरीके से जहीर से शादी कर ली। अभिनेत्री के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा और जहीर के माता-पिता भी थे। शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए ”वेडिंग ऑफ द सेंचुरी” लिखा और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

    शादी में सोनाक्षी ने ऑफ व्हाइट चिकनकारी साड़ी पहनी थी। दुल्हन की खूबसूरती उसके बाल, गोल्डन ज्वैलरी और मिनिमल मेकअप में साफ नजर आ रही थी। इस खास दिन पर सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम की साड़ी पहनी। जहीर ने सोनाक्षी से मैच करता हुआ डिजाइनर कुर्ता पहना था। सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। सलमान खान, रवीना टंडन, अनिल कपूर, विद्या बालन, ऋचा चड्ढा, काजोल जैसे कई कलाकार भी मौजूद थे।

    वहीं, सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों 23 जून 2017 से रिलेशनशिप में थे। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। उनकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular