Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
More

    करोड़े रूपये के घोटाले के आरोपी को पालघर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बोईसर : शेयर मार्केट में भारी रिटर्न का लालच देकर लोगों को ठगने वाली रिच टू मनी नामक कंपनी का पर्दाफाश पालघर पुलिस ने किया है। करोडो रूपये के घोटाले के आरोप में इस कंपनी के मालिक रोशन जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | कंपनी का मालिक आब जेल की हवा खा रहा है |

    पुलिस के मुताबिक पता चला है की रोशन जैन ने 2021 में पालघर जिले के बोईसर में रिच टू मनी नामक एक कंपनी खोला था | और शेयर मार्केट में भारी रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोडो रूपये जमा किया | शुरुवाती दौर में इसने निवेशको को ज्यादा रिटर्न पैसा देकर लोगो का भरोसा जीता|  बताया जा रहा है की उसके बाद आरोपी रोशन जैन ने धीरे धीरे लोगो के जमा करोडो रूपये को हडप करना शुरू कर दिया | मांगने पर जब लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिला तो लोगों ने पुलिस स्टेशन में रोशन जैन और उसकी कंपनी पर करोडो रूपये का फ्राड करने का आरोप लगाते शिकायत दर्ज करवा दिया | इस मामले में बोईसर पुलिस स्टेशन में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ( Economic Offences Wing ) विभाग ने केस दर्ज किया है और शुरुआती शिकायत है कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ठगे गए। अब तक इस मामले में 14 निवेशको ने शिकायत दर्ज कराई है। वही इस मामले को लेकर पालघर एसपी यतीश देशमुख ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, जिन लोगों ने रिच टू मनी में इन्वेस्ट किया है, वे तुरंत पालघर पुलिस से संपर्क करें। और लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी कंपनी के झांसे में न आये।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular