पालघर : पालघर में 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के अवसर पर पालघर रेलवे स्टेशन पर ट्राफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा रिक्शा ड्राइवरों और मैजिक ड्राइवरों और मालिकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी को यातायात के नियमों के साथ इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए,जैसे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें , पैसेंजर के साथ अच्छा बर्ताव करें, ध्यान रखें कि ट्रैफिक में रुकावट न आए, सीनियर सिटिजन की सहायता करें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें।
इस अवसर पर एएसआई बासू पवार , एएसआई निलेश पाटील , पुलिस कांस्टेबल बाळू केदार ,समीर वाळुंज समेत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

