Wednesday, March 4, 2026
No menu items!
More

    पालघर की श्रद्धा सिंह 23 वर्ष की उम्र में बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, पहली ही कोशिश में पाई सफलता

    पालघर: जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। पालघर की रहने वाली श्रद्धा कमल शीला सिंह ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा पहली ही कोशिश में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

    श्रद्धा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सीए जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पहले प्रयास में पास करना उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाइयों का तांता लग गया।

    बेटी की इस उपलब्धि पर पिता कमल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग रही हैं और आगे भी अपने पेशेवर दायित्वों के साथ समाज के लिए सकारात्मक योगदान देती रहेंगी।

    श्रद्धा की इस सफलता ने पालघर की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने श्रद्धा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular