Thursday, November 12, 2026
No menu items!
More

    पालघर में पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

    पालघर : पालघर पुलिस विभाग से एक दुखद घटना सामने आई है। पालघर पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत संतोष झिंजुर्डे द्वारा अपने घर में आत्महत्या किए जाने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार, घटना के बाद संतोष झिंजुर्डे को तत्काल पालघर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    संतोष झिंजुर्डे पालघर पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अचानक इस तरह दुनिया से चले जाने से सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे की उम्र करीब दो वर्ष, जबकि दूसरे बेटे की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल संतोष झिंजुर्डे द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular