Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
More

    जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में निर्माणाधीन पंडाल गिरने से 8 घायल

    नई दिल्ली। दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में निर्माणाधीन पंडाल गिर गया है। हादसा स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हुआ। स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे में 8 लोगों के घायल होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भिजवाया गया।

    खाना खा रहे थे मजदूर

    गेट नंबर दो के पास शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। इसके लिए वहां भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगाया गया था। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोर से आवाज आई। पता लगा कि पंडाल गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अधिकतर मजदूर पंडाल से बाहर खाना खा रहे थे।

    फायर डिपार्टेमेंट के कर्मचारियों ने पंडाल में दबे लोगों को निकाला इसके बाद जगह का मुआयना किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई पंडाल के नीचे न दबा हो। मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया। राहत की बात रही कि जिस समय हादसा हुआ वहां पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम जारी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular