Sunday, May 10, 2026
No menu items!
More

    मणिपुर पुलिस ने 217 लोगों को हिरासत में लिया

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 217 लोगों को हिरासत में लिया गया।
    पुलिस ने रविवार को बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 344 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 266 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

    संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 133 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular