Sunday, June 15, 2025
No menu items!
More

    भगवंत मान का आया बड़ा बयान, कहा- पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीतेगी AAP

    चंडीगढ़ । इंडिया गठबंधन में सम्मिलित दलों के बीच अबतक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। पंजाब एवं दिल्ली में AAP और कांग्रेस के नेता इस गठबंधन के समर्थन में नहीं है, जिसको लेकर विवाद के हालात बने हुए है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। भगवंत मान ने कहा है कि AAP पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब पूरे देश में हीरो बनेगा। यहां AAP सभी 13 सीटों पर चुनाव जीतेगी।

    वही इससे पहले दिल्ली में AAP एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा एवं हरियाणा में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया है। इसके अतिरिक्त जिस पंजाब में भगवंत मान ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है, उसी प्रदेश में उनकी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस को 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2019 के चुनावों में कांग्रेस ने पंजाब में 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि पंजाब में दोनों ही दल के नेता इस गठबंधन का विरोध कर रहे थे।

    सूत्रों के अनुसार, AAP ने हरियाणा में 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। इसके अतिरिक्त केजरीवाल की पार्टी ने गोवा में एक सीट मांगी है। AAP गुजरात में भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने गुजरात में एक सीट की मांग की है। बता दें कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें, गोवा में 2 सीटें एवं गुजरात में 26 सीटें हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular