Sunday, June 15, 2025
No menu items!
More

    अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यत देने घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    पालघर :  सूर्य उपासना के महापर्व पर गुरुवार  शाम और शुक्रवार सुबह को पालघर  में स्तिथ गणेश कुंड पर व पालघर जिला के मनोर ,डहाणू , सफाले ,केलवे  व जिले के अन्य हिस्सों में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठ माता  के भक्तो ने  वेदी पर मां छठ की पूजन अर्चना करने के बाद जल में खड़ी होकर सूर्य देव के अस्त और उदय होने पर सूर्य को अ‌र्घ्य देकर बड़े बड़े धूम धाम से छठ पूजा का पर्व मनाया गया और भक्तो ने  छठ मईया से तरह तरह की मन्नते भी मांगी ।  शुक्रवार  को सुबह सूर्य भगवान के आगमन के साथ यह पर्व समाप्त हुवा ।  लोगो की श्रद्धा है की इस पूजे में छठ मईया से जो भी मन्नते मागी जाती है वह मईया पूरी करती है । 

        बात दे की  पालघर  जिला में उत्तर प्रदेश ,बिहार के लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ रहते है ।  छठ पूजा का महापर्व आते ही पालघर के गणेश कुंड तालाब , वाघोबा डैम समेत ,बोईसर ,  मनोर ,दहानू , सफाले ,केलवे  व जिले के अन्य हिस्सों में  छठ भक्तो द्वारा हर साल छठ पूजा का पर्व बड़े बड़े धूम धाम से मनाया जाता है । हर वर्ष इस पर्व को लेकर लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है। जिसके कारण वर्ष प्रति वर्ष छठव्रतियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

     वही प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष  भी छठ पूजा का पर्व मानाने के लिए राष्ट्रीय विकास संस्था  की तरफ से गणेश कुंड पर छठ ब्रतियो के बैठने की व्यवस्था के साथ ही दूध ,प्रसाद ,चाय,इत्यादि की बड़े पैमाने पर निशुल्क व्यवस्था की गयी थी । इस पूजे के लिए संस्था के अध्यक्ष  संजय एस ठाकुर , उपाध्यक्ष के.पी पाण्डेय ,अविनाश श्रीवास्तव , मनोज सिंह , राजू मिश्रा ,सी पी पाण्डेय ,विजय यादव, छोटेलाल शाह , हरेराम पटेल ,श्री राममणि त्रिपाठी , प्रदुम शाह  ,राम, लक्ष्मण  पटेल, विकास सिंह ,मनोज भगत व अन्य पदाधिकारी  और कार्यकर्त्ता कई दिन पहले से पूजा की तैयारी में जुटे हुए थे ।  साथ ही इस पूजे में पालघर नगरपरिषद के अधिकारियो, कर्मचारियों और  पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा । 

    RELATED ARTICLES

    Most Popular