Sunday, March 15, 2026
No menu items!
More

    कमल ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए ‘जेंट्स ग्रुप ऑफ पालघर’ के अध्यक्ष

    बापू आश्रम गुरुकुल को वाटर फिल्टर भेंट कर की कार्यकाल की शुरुआत

    पालघर : पालघर में शुक्रवार रात आयोजित बैठक में कमल बंसबहादुर ठाकुर को सर्वसम्मति से जेंट्स ग्रुप ऑफ पालघर का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कमल ठाकुर पिछले करीब 25 वर्षों से मेडिकल, ट्रैफिक, शिक्षा और पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा करते आ रहे हैं। उनके इसी समर्पण और सराहनीय कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    अध्यक्ष पद संभालते ही कमल ठाकुर ने अपने कार्यकाल की शुरुआत पालघर स्थित बापू आश्रम के गुरुकुल को वाटर फिल्टर भेंट कर की। इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

    गौरतलब है कि जेंट्स ग्रुप ऑफ पालघर पिछले कई वर्षों से पालघर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद और समाजहित के कार्य करता आ रहा है।

    अध्यक्ष बनने के बाद कमल ठाकुर ने कहा कि वह हमेशा की तरह जेंट्स ग्रुप ऑफ पालघर के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य करते रहेंगे और जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular