Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
More

    पालघर में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, अघोरी पूजा के बहाने दुष्कर्म , 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    पालघर: महाराष्ट्र में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच पालघर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कासा पुलिस थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अघोरी पूजा के बहाने यौन शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है।

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बड़ी बहन को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या थी। इसी का फायदा उठाते हुए 55 वर्षीय भोंदू व्यक्ति ने इलाज और अघोरी पूजा का झांसा दिया। आरोपी ने आधी रात करीब 12 बजे स्मशानभूमि के पास नाबालिग को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही कासा पुलिस थाना ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    पीड़ित बच्ची का उपचार कासा उपजिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, वहीं इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर होने वाले ऐसे अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने की सख्त जरुरत है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular