Tuesday, March 3, 2026
No menu items!
More

    भक्‍त श्रीराम लला का दिव्‍य आलौकिक रूप देख हुए भावुक

    अयोध्या। सोमवार का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया। आखिरकार 500 साल का संघर्ष सफल हो गया। राम लला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने राम लला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। लोग भावुक हो गए।

    बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला का विग्रह सुशोभित हो रहा है। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular