Monday, March 23, 2026
No menu items!
More

    भाजपा मंत्री नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष! दाखिल किया नामांकन

    पटना। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद राजद के अवध बिहार चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। वहीं अब भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव नए अध्यक्ष बनने वाले हैं।

    इसे लेकर उन्होंने आज सुबह नामांकन दाखिल कर दिया है। यादव के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। नंदकिशोर का निर्विरोध स्पीकर चुना जाना तय मंगलवार को बजट पेश होने और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद इसकी सूचना राजभवन भेज दी जाएगी। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

    अगर महागठबंधन के तरफ से कोई नामांकन होता है तो 14 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं एक ही नामांकन होने की स्थिति में नंदकिशोर यादव निर्विरोध स्पीकर चुन लिया जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि नंदकिशोर यादव पटना सिटी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे भाजपा के टिकट पर लगातार 7 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं और कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। नंदकिशोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular