Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    ‘अभी तो बहुत कुछ होना…, विपक्षी MLA के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर बोले शिवकुमार

    Rahul Gandhi called me': DK Shivakumar on why he agreed to be Karnataka's  deputy CM | Mint

    नई दिल्‍ली । लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मोदी सरकार पर पिछले 10 वर्षों में जनता को ठगने का आरोप लगायाहै।

    वहीं भाजपा ने विपक्षी गठबंधन पर परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीतिक करने का आरोप लगाया है। इस बीच, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में विपक्षी दलों के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी इस रहस्य को उजागर नहीं करना चाहते हैं।

    ‘इंतजार कीजिए कई विपक्षी विधायक होंगे शामिल’

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर और अरबैल शिवराम हेब्बार के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिर्फ दो-तीन नाम ही क्यों ले। उन्होंने इशारों में कहा कि कई विपक्षी नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए बेताब हैं।

    मैं अभी रहस्य को कैसे खोल दूं- डीके शिवकुमार

    पत्रकारों ने पूछा कि अन्य कितनी पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल होंगे, इस सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि अभी इस बारे में बात क्यों करें। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से उन सभी इच्छुक लोगों को शामिल करने के लिए कहा कि जो स्थानीय स्तर पर पार्टी के प्रति सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायक कांग्रेस में शामिल होने की संभावना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं रहस्य का खुलासा नहीं कर सकता हूं। अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है.

    व्हिप के बावजूद विपक्षी विधायक हुए कांग्रेस के तरफ

    राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान येल्लापुर से विधायक हेब्बार पार्टी व्हिप के बावजूद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मतदान के लिए नहीं आए, जबकि यशवंतपुर के विधायक सोमशेखर ने अपने विवेक के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular