Tuesday, June 17, 2025
No menu items!
More

    रांची में तीन मंदिरों में तोड़फोड़, नाराज लोगों ने लगाया जाम

    रांची। रांची में बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है। गुस्‍साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

    सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा शिव मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशूल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित किया है। खबर क्षेत्र में अहले सुबह आग की तरह फैली। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ मंदिरों में जमा होने लगी है। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाये हुए है। थाना प्रभारी और डीएसपी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके पहले आठ जनवरी को भी रांची के बरियातू में श्रीराम जानकी मंदिर में चोरी हुई थी। चोरी के बाद मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular