Monday, September 28, 2026
No menu items!
More

    पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। कई दिन से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार,दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर दर पर उपलब्ध है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.50 डॉलर यानी 0.60 फीसदी उछलकर 83.46 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.60 डॉलर यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 79.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular