Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
More

    पुंछ के कस्‍बा इलाके में ऑटो खाई में गिरा, तीन लोग घायल

    पुंछ। पुंछ जिले के कस्‍बा इलाके में शनिवार सुबह ऑटो के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑटो बांदी चिचियान के कस्‍बा इलाके से पुंछ की ओर जा रहा था कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया है। घायलों की पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular