Monday, June 16, 2025
No menu items!
More

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने 22 सदस्यीय टीम बनाई, ललन सिंह के करीबियों को किया बाहर

    पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को 22 सदस्‍यीय नई कमेटी का गठन किया है। नीतीश कुमार खुद के समेत 22 लोगों की टीम बनाई है, इसमें एक सलाहकार, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता शामिल हैं। उन्‍होंने इस कमेटी से ललन सिंह की पुरानी टीम के लोगों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।

    नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नीतीश कुमार ने पहला फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया है। ललन सिंह के समय मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये थे। नीतीश ने उन्हें हटाकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

    केसी त्यागी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ नीतीश कुमार का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। त्यागी पहले से इसी पद पर थे। इसके साथ सांसद आलोक कुमार सुमन को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की संख्या आधी कर दी है।

    ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को महासचिव बना दिया गया है। साथ ही सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

    नीतीश कुमार ने सचिव पद पर 6 नेताओं को जगह दी है। पहले 7 राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे। नीतीश की नयी कमेटी में विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और एम निसार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular