Monday, June 16, 2025
No menu items!
More

    नेपाल में छिपे बिहार के दो कुख्यात शूटर गिरफ्तार

    काठमांडू। नेपाल पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात शूटरों को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार किया है। यह दोनों कुछ समय से सीमवर्ती सर्लाही के बरहथवा में किराये के मकान पर रह रहे थे। बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

    सर्लाही के डीएसपी दीपेन्द्र पंजियार ने बताया कि मंगलवार सुबह बिहार के सीतामढ़ी के सन्नी कुमार सिंह (28) और मोतिहारी के जीतेन्द्र राउत (24) को गिरफ्तार कर लिया। सुबह घिर जाने पर दोनों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस दौरान भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर रहे पुलिस जवानों ने रुकने की चेतावनी दी। मगर दोनों नहीं रुके, तब पुलिस ने गोली चला दी। जीतेन्द्र राउत के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जनकपुर ले जाया गया है। इस गोलीबारी में एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular