Sunday, June 21, 2026
No menu items!
More

    पीएम मोदी आज से भूटान की राजकीय यात्रा पर

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा आज गुरुवार से शुरू हो गई है। यह राजकीय यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है।

    पीआईबी के बयान अनुसार इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे। भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है। हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं।

    पीआईबी के अनुसार यह यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए हमारी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित एवं मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular