Sunday, June 21, 2026
No menu items!
More

    हैलाकांदी में 348 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

    हैलाकांदी (असम)। नशे के खिलाफ हैलाकांदी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में 348 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

    पुलिस ने बुधवार को बताया है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिजोरम के आइजोल जिला निवासी रिकी युमानसांगा के रूप में की गयी है। हैलाकांदी पुलिस ने एक चार पहिया वाहन (एमजेड-05बी-1213) को भी जब्त किया है। यह शख्स मिजोरम से असम में ड्रग्स बेचने आया था। इसकी सूचना मिलने पर हैलाकांदी पुलिस ने जिले में असम-मिजोरम सीमा पर रामनाथपुर के कसुरताल से एक ड्रग्स तस्कर के साथ वाहन को जब्त करने में कामयाबी हासिल की।

    पुलिस का अनुमान है कि जब्त ड्रग्स की बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये है। फिलहाल रामनाथपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ड्रग्स तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular