Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
More

    कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनावों के प्रबंधन में संसदीय प्रभारी बनाए

    शिमला । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर संगठन की गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

    प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन सन्दीप बत्रा ने बताया है कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतराम धीमान, मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिए सुशील ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए इंजीनियर एमएल कौंडल व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए राजेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

    बत्रा ने बताया है कि इन संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारी आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की गतिविधियों व चुनावी प्रबंधन के संदर्भ में जिला व ब्लॉक प्रभारियों एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बना कर चुनावी गतिविधियों में सहयोग करेंगे। उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular